नई दिल्ली, जून 20 -- दिल्ली के शहादरा रेलवे स्टेशन में एक यात्री को इस हद तक पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। ट्रेन में चढ़ने के लेकर यात्रियों के बीच ऐसी कहासुनी हुई जो कि बाद में हिंसक हो गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर हुई। यात्री 'योग एक्सप्रेस' की जनरल बोगी में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। मृतक की पहचान की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले पंकज धामा के रूप में हुई है उसकी उम्र 32 वर्ष थी। पुलिस ने बताया है कि धामा की अन्य यात्रियों से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। धामा को लात घूंसे मारे गए और अस्पता में उसने दम तोड़ दिया।जवान ने आरोपियों को खदेड़ने की कोशिश की वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें देखा जा सकता है कि गुस्साए सहयात्री प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात जवान के सामने ही...