दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर चलाया खास अभियान, कुलियों के पास भेजे नकली ग्राहक और फिर.
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- अमित झा के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर कुली द्वारा अतिरिक्त वसूली को लेकर उत्तर रेलवे द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत रेलवे ने नकली ग्राहकों को कुली के पास भेजा, जिससे पता चला कि वह किस तरह यात्रियों से ज्यादा वसूली कर रहे हैं। इनके खिलाफ अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार टर्मिनल पर की गई विशेष जांच के दौरान कई लाइसेंसधारी कुली निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि मांगते और स्वीकार करते पाए गए। इस अभियान के दौरान कुल 13 मामलों का पता चला। आनंद विहार टर्मिनल पर एक लाइसेंसधारी कुली को यात्री से अधिक राशि वसूलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.