रजनीश कुमार पाण्डेय, मई 20 -- दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में बुधवार रात एक भयानक हादसा होने से टल गया। यहाँ के जे-ब्लॉक स्थित एक चार मंजिला गर्ल्स पेइंग गेस्ट (पीजी) में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप धारण करती, उससे पहले ही पीजी में मौजूद लगभग 250 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली दमकल विभाग को बुधवार रात करीब 8:30 बजे इस आग की सूचना मिली थी। कॉल मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं।बचाई गईं सभी 250 छात्राएं चश्मदीदों का कहना है कि आग लगते ही इमारत से घना धुआं उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का गुबार पूरी इमारत में ...