गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली के एक युवक को बंधक बनाकर उससे मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई। वारदात को अंजाम देने का आरोप तीन नामजद युवकों पर लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज किया है। दिल्ली के रोहिणी निवासी चेतन गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मई को वह किसी काम से गुरुग्राम के सेक्टर-56 आए थे। इसी दौरान वहां मौजूद तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि तीनों युवकों ने मिलकर चेतन गोयल को जबरन बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच श...