नई दिल्ली, जून 26 -- दिल्ली के निगमबोध घाट से सटे यमुना बाजार इलाके में गुरुवार की सुबह डीडीए ने अवैध मकानों को तोड़ने का अभियान शुरू किया। इससे पहले इलाके की बिजली काट दी गई थी। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई रात 8 बजे के बाद भी जारी रही। इस दौरान 200 से अधिक मकानों को जमींदोज किया गया। कार्रवाई के बीच कई लोग खुद ही अपने घरों को तोड़ते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दिल्ली हाईकोर्ट से यमुना के ओ-जोन (डूब क्षेत्र) में आने वाले इन अवैध मकानों को तोड़ने का आदेश मिलने के बाद डीडीए ने यहां रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में जल्द से जल्द मकानों को खाली करने और गुरुवार से कार्रवाई शुरू करने की बात कही थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली के यमुना बाजार के 300 मकानों पर बुलडोजर ऐक्शन का खतरा, 60 परिवार चले...