नई दिल्ली, जून 3 -- Delhi Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना सामने आई है। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 25 लोगों के झुलसने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...