नई दिल्ली, मई 30 -- दिल्ली के महरौली में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पांच मंजिला इमारत भराभराकर गिर गई। इसमें कई लोगों के दबने की आशंका है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मची हुई है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सैदुलाजाब इलाके में शनिवार रात करीब पौने आठ बजे एक मकान गिरने की कॉल फायर कंट्रोल रूम को मिली। कॉल मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल मलवा हटाने का काम चल रहा है। मकान के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के शालीमार बाग गांव में बुलडोजर ऐक्शन का खौफ, लोगों ने खाली किए मकानदमकल की सात गाड़ियां मौके पर फायर विभ...