दिल्ली के महरौली में गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका
नई दिल्ली, मई 30 -- दिल्ली के महरौली में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पांच मंजिला इमारत भराभराकर गिर गई। इसमें कई लोगों के दबने की आशंका है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मची हुई है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सैदुलाजाब इलाके में शनिवार रात करीब पौने आठ बजे एक मकान गिरने की कॉल फायर कंट्रोल रूम को मिली। कॉल मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल मलवा हटाने का काम चल रहा है। मकान के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।दमकल की सात गाड़ियां मौके पर फायर विभाग की सात गाड़ियां मौके पर हैं। दिल्ली फायर विभाग के अधिकारी अन्य एजेंसियों की मदद से मलब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.