दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, बहसबाजी के बीच खोया आपा; केजरीवाल बोले- गिरफ्तार करो
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कथित तौर पर एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना तिलक नगर में बन रही एक सड़क के निरीक्षण के दौरान की है। आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से यह दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना आप के साथ विधायक जरनैल सिंह के साथ हुई तीखी बहस के बाद हुई। घटना के बाद से ही आप भाजपा सरकार पर हमलावर है और पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने जा पहुंची।सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर कर किया दावा आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने घटना का वीडियो भी शेयर किया है। सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'प्रवेश वर्मा द्वारा बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण कदम उठाया गया है। युवक दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई घटिया सड़कों को बेनकाब करते हुए वीडियो बना रहा था।' सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि 'पुलिस सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.