नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद उनकी जमकर आलोचन हो रही है। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि उनसे भ्रष्टाचार को लेकर सवाल किए जा रहे थे तो वहीं प्रवेश वर्मा ने कहा है कि उनके परिवार को गाली दी गई जिसके बाद आवेश में आकर उन्होंने थप्पड़ जड़ा। इस बीच कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने इस पूरे मामले पर भाजपा के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली समेत पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ऊपर करप्ट 'बाबा ज्ञानेश्वर कुमार' का आशीर्वाद है।कांग्रेस नेता ने बताया 'बाबा ज्ञानेश्वर कुमार' का आशीर्वाद कांग्रेस नेता ने कहा 'मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं होती। आज दिल्ली के अंदर और देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी के ऊपर करप्ट 'बाबा ज्ञानेश्वर...