नई दिल्ली, फरवरी 9 -- दिल्ली के मंगोलपुरी में सोमवार को एक दर्दनाक घटना घटी जहां एक सरकारी स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 15 वर्षीय छात्र स्कूल से घर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर चाकू से वार किया और फरार हो गए। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे पुरानी रंजिश का मामला माना जा रहा है।अज्ञात हमलावरों ने किया हमला मिली जानकारी के अनुसार, 15 साल का सुधांशु अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी के ओ-ब्लॉक में रहता था। वह सर्वोदय बाल विद्यालय में 10वीं कक्षा का छात्र था और इस साल अपनी बोर्ड परीक्षा देने वाला था। सोमवार को स्कूल में विदाई समारोह (फेयरवेल) के बाद वह करीब एक बजे बाहर निकला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.