नई दिल्ली, अगस्त 18 -- दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सूटकेस में लड़की की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने मृतका के एक रिश्तेदार को ही गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस हत्या की जानकारी पहले नहीं मिली थी लेकिन पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी रिश्तेदार को दबोच लिया। आरोपी रिश्तेदार पुलिस टीम को उस जगह तक ले गया जहां लाश छिपाई गई थी।खुफिया जानकारी पर ऐक्शन पुलिस के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब बाहरी उत्तरी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम को इस अपराध के बारे में खुफिया जानकारी मिली। सूचना मिलने पर टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। इस वारदात की रिपोर्ट पहले नहीं हुई थी।रिश्तेदार ही निकला हत्यारा पुलिस ने बताया कि लगातार पूछताछ के बाद आरोपी रिश्तेदार ने कथित तौर पर हत्या में अपनी भूमिका कबूल कर ली। आरोपी पुलिस टीम को बुराड़ी के अजी...