दिल्ली के बिजनेसमैन के घर पर गोल्डी बराड़ गैंग का गोलीबारी वाला प्लान, पुलिस ने ऐसे किया फेल
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- दिल्ली पुलिस ने गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े दुबई के एक रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके तीन मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है और दिल्ली के एक व्यापारी के घर पर गोलीबारी की साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक नंबर से व्यापारी को फोन किया,एक करोड़ रुपए की मांग की और पैसा न देने पर उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निहारिका भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि 16 सितंबर को रात करीब आठ बजकर 15 मिनट पर व्यापारी प्रवीण जैन को तीन 'मिस्ड कॉल' आईं और इसके बाद, रात करीब नौ बजकर 27 मिनट पर उनके बेटे आयुष को यूएई के एक मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी बताया। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.