नई दिल्ली, मार्च 20 -- दिल्ली के बवाना में गुरुवार को किराने की दुकान में घुसे कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा की गई कई राउंड फायरिंग में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई और उसके 55 साल के पिता घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक राहगीर और 8 साल का एक लड़का भी गोलियों की चपेट में आकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाई गईं। टाइम्स न्यूज नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि उसके संबंध गोगी गैंग से थे और उसे विरोधी टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने निशाना बनाया था। यह भी पढ़ें- शर्मनाक: 9 जलकर मर गए और शोक सभा में ही लड़ने लगे नेता; पीड़ित का घुटने लगा दमलड़के के पैर में हल्का घाव मृतक रवि के पिता अनिल और वहां से गुजर रहे 46 वर्षीय राजकुमार के पैरों में गोली लगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.