नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राजधानी में सड़क के बुनियादी ढांचे को बदलने का महत्वाकांक्षी खाका पेश किया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लिए 5921 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इससे दिल्ली की सड़कों को जाम मुक्त, सुरक्षित और हरित बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की 1400 किलोमीटर सड़कों में से नए वित्त वर्ष में 750 किलोमीटर सड़कों की एंड-टू-एंड रीकारपेटिंग की जाएगी। इसके लिए बजट में 1392 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस पहल से न केवल टूटी-फूटी सड़कों से निजात मिलेगी, बल्कि यातायात की रफ्तार भी बेहतर होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। वित्त वर्ष 2025-26 में 400 किलोमीटर सड़कों का पुनर्विकास पूरा किया जा चुका है। यानी सरकार अब रफ्तार को लग...