अमित झा, मार्च 24 -- Delhi Budget 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अपना दूसरा बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए 2500 रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने के अपने वादे को पूरा करने का भरोसा दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये देने का वादा किया था। सरकार वादे को निभाएगी। इसके लिए दिल्ली बजट में 5100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह योजना लगातार चलने वाली है। इस लाभ की अधिकारी बहनों को पता करने के लिए जांच कमेटी बनाई है। उस पर काम हो रहा है। जल्द सरकार पोर्टल खोलेगी जिसमे बहने आवेदन कर सकेंगी।महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में समाज कल्याण के लिए 2392 करोड़ का आवंटन किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला बाल विकास विभाग के लिए 7406 करोड़...