नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सोमवार तड़के पार्किंग को लेकर हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 2:22 बजे और 2:26 बजे PCR पर फायरिंग और झगड़े की दो कॉल मिली थीं। जांच में सामने आया कि A-144, प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर पंकज नैयर (34) और उनके भाई पारस (43) का गौरव शर्मा से विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान गौरव शर्मा ने गोली चला दी, जो पंकज नैयर के सीने में जा लगी। घायल पंकज को तुरंत निर्माण विहार स्थित मलिक रैडिक्स हेल्थ केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में प्रीत विहार थाने में हत्या, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...