दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस हमलावर
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- कांग्रेस ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी की हवा जहरीली हो गई है। इससे लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि 'अबकी बार, एक्यूआई 400' पार का नारा प्रदूषण के मामले में सच साबित हो रहा है। रमेश ने एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। इससे अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में और जहरीली होगी हवा, सात इलाकों में स्थिति 'गंभीर'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.