नई दिल्ली, फरवरी 11 -- दिल्ली पुलिस ने पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार के अंदर मिले तीन लोगों के शवों के सिलसिले में बुधवार को एक तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तांत्रिक कमरुद्दीन पर हत्या का मामला दर्ज किया है। उसे पुलिस ने इसे मौलाना और तांत्रिक बताया है। यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है। बता दें कि, रविवार दोपहर को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार के अंदर रणधीर (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) मृत पाए गए थे। रणधीर ड्राइवर सीट पर और अन्य दो पीछे की सीट पर बैठी हुई अवस्था में थे। पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन करीब एक साल से तीनों के संपर्क में था और सीसीटीवी फुटेज में उसे उसी दिन पहले कार के चालक की बगल वाली सीट पर बैठे देखा गया था। अधिकारी ने बताया कि घटनाक्रम और मौतों के पीछे के मकसद का पता लगाने क...