नई दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। लपटों में फंसे एक ही परिवार के 9 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दमकल विभाग की 30 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है। दिल्ली फायर सर्विस को पालम के साध नगर इलाके में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर 30 गाड़ियों को भेजा गया। दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। इमारत में करीब 9 लोगों के फंसने की बात सामने आई, जिन्हें बचाने के लिए कोशिशें शुरू की गईं। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और चीख-पुकार मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.