नई दिल्ली, जून 2 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना अंतर्गत आने वाले दो अलग-अलग इलाकों में एक नाबालिग लड़के सहित दो लोगों की चाकू से गोदकर कर हत्या करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों शवों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर इन हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।किशोर की हत्या में तीन दबोचे जानकारी के अनुसार, न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार रात रात करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी थी। न्यू उस्मानपुर थान पुलिस ने हत्या के महज कुछ ही घंटों में चाकू मारने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक की पहचान 21 साल के निक्की के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य लड़के 17 साल के हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपराध करने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपियों ने बताया...