नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में डीडीए की ओर से कुछ दिनों पहले मिले सीलिंग के नोटिस के बाद से दुकानदारों में हड़कंप का माहौल है। लोगों को अपनी दुकानों की सीलिंग का डर सता रहा है। इससे बचने को अब उन्होंने शटर के आगे दीवार खड़ी कर डाली हैं। दरअसल, डीडीए ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर कई दुकानों को नोटिस दिया है। डीडीए और निगम की ओर से दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार को यहां सीलिंग की कार्रवाई की जानी प्रस्तावित है। आरोप है कि दुकानदार रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। इसे लेकर जारी नोटिस के बाद सोमवार को कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर के आगे ईंटों की दीवार बनवा ली। यह काम न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड व चिल्ला सरोदा बांगर गांव क्षेत्र में स्थित दुकानों म...