राजन शर्मा, मई 7 -- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रेप का यह आरोप स्कूल के केयर टेकर पर लगा है। इस मामले में जनकपुरी थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची के परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि वारदात के दौरान मौके पर एक शिक्षिका भी मौजूद थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि पॉक्सो और दुष्कर्म जैसी गंभीर धारा में केस होने के बाद आरोपी को जमानत दे दी गई। इसके बाद परिजनों ने बच्ची के लिए इंसाफ की मांग की है। परिजनों ने पूछा कि स्कूल के बेसमेंट ...