नई दिल्ली, फरवरी 23 -- राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में भरतपुर के एक युवा फुटवियर कारोबारी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने कारोबारी को फैक्ट्री के बाहर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे। हमलावरों ने करीब 20 वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात का वीडियो दो दिन बाद सामने आया, जिसमें 15 से 20 हमलावर युवक पर ताबड़तोड़ हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना 20 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे की है। मृतक की पहचान भरतपुर जिले के धौर का नगला, थाना उच्चैन निवासी रवि चौधरी (27) के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।फैक्ट्री का संचालन करता था छोटा भाई रवि अपने बड़े भाई रणवीर चौधरी के साथ दिल्ली के नरेला क्षेत्र में फुटवियर फैक्ट्री चलाता था। परिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.