सिद्धार्थ, मार्च 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (टीएफआई) के नेतृत्व में चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने और आंदोलन को प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई। शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का निर्णय पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। कहा कि उस समय नियुक्ति प्रक्रिया में टीईटी की बाध्यता नहीं थी, ऐसे में पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर इसे लागू करना उनके अधिकारों का हनन है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर तत्काल सम...