नई दिल्ली, अगस्त 9 -- दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से डिल्ली हाट आईएनए और पीतमपुरा में दो दिवसीय तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव 8 और 9 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेहंदी, बिंदी और रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं और महिलाओं के लिए कई पारंपरिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को डिल्ली हाट आईएनए में तीज महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा राय, दिल्ली पर्यटन के प्रबंध निदेशक सुनील अंचिपक्का और अन्य अतिथि मौजूद रहे।मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताएं महोत्सव के दौरान मेहंदी, बिंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुर...