ऋषिकेश, जून 15 -- नई दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए पर्यटकों में एक दंपति समेत तीन लोग गंगा में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने रविवार देर शाम तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चला। इधर, परिजन सदमे में हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब पांच बजे ऋषिकेश में नावघाट के पास नजफगढ़ दिल्ली निवासी मनीष पत्नी जानकी के साथ गंगा में नहाने के लिए पहुंचे थे। दोनों वहां गंगा में उतरे, तो शुरूआत में जल प्रवाह सामान्य ही लगा। लेकिन जैसे ही कदम आगे बढ़ाए तो दोनों पति-पत्नी तेज प्रवाह की चपेट में आ गए। साथ आए परिजन दोनों को बहता देख चीखने लगे। आसपास माैजूद लोग मौके पर दौड़े। जल पुलिस और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से दंपति की तलाश की गई, मगर कुछ पता नहीं लग पाया। यह भी पढ़ें- घर फूंक डाले, बुलडोजर और पुलिस पर पथराव;...