नई दिल्ली, जून 25 -- दिल्ली के तिमारपुर इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार रात बदमाशों ने बस स्टैंड के पास खड़े एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 साल के दिलावर के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते प्रतिद्वंद्वी गुट के युवकों द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दिलावर अपनी पत्नी अनिता के साथ संजय बस्ती की झुग्गी में रहता था और पेशे से ड्राइवर था। उसका इलाके के एक अन्य गुट से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झगड़े और मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बेकाबू बस का कहर; रेड लाइट पर वाहनों को रौंदा, एक की मौत, 3 जख्मी मंगलवार रात दिलावर बालकराम अस्पताल के...