नई दिल्ली, जुलाई 15 -- दिल्ली के टोल नाकों को बैरियर रहित और जाम मुक्त बनाने के लिए एमसीडी प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर निगम के अधीन आने वाले नाकों पर अक्तूबर तक मल्टी लेन व्यवस्था को लागू किया जाएगा। बता दें कि आपके लोकप्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' ने टोल नाकों पर लगने वाले जाम को लेकर 'टोल पर टॉर्चर' नाम से सीरीज चलाई थी। इसमें लोगों की दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया था। दिल्ली नगर निगम की ओर से टोल नाकों पर बैरियर रहित मल्टी लेन बिना रुकावट (एमएलएफएस) प्रणाली को विकसित करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इसे लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत अक्तूबर महीने तक दिल्ली के टोल नाकों को जाम मुक्त बनाया जाएगा। इसे लेकर एमएलएफएस प्रणाली को आरएफआईडी और स्वचालित नंबर प्लेट पहचान ...