नई दिल्ली, अगस्त 19 -- दिल्ली के टिकरी कलां में बुधवार को दोपहर के वक्त एक सीएनजी पंप पर जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य जख्मी हो गए हैं। विस्फोट ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घटना टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास CNG पंप पर उस वक्त हुई जब ट्रक में गैस भरी जा रही थी। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।CNG भराने पहुंचा था ट्रक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास CNG पंप पर एक ट्रक गैस भरवाने के लिए पहुंचा था। गैस भरी जाने के दौरान अचानक ट्रक में जोरदार धमाका हो गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 5 अन्य जख्मी हो गए।दहल गया पूरा इलाका विस्फोट से ...