दिल्ली के जोगिंदर हत्याकांड में खुटार के युवक की तलाश तेज, चाचा से पूछताछ
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- शाहजहांपुर। दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में जोगिंदर की हत्या के मामले में फरार चल रहे संदिग्ध की तलाश में दिल्ली पुलिस ने शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में दबिश दी। रविवार देर रात पहुंची टीम ने गांव रसवां कलां निवासी विपिन की तलाश में उसके चाचा सुशील कुमार से पूछताछ की। सोमवार को भी मामले में जांच जारी रही और पुलिस संदिग्ध की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को दिल्ली के पुठ खुर्द निवासी जोगिंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना बवाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान खुटार क्षेत्र के गांव रसवां कलां निवासी विपिन का नाम सामने आने पर दिल्ली पुलिस के दरोगा विनोद कुमार टीम के साथ खुटार पहुंचे। पूछताछ में सुशील कुमार ने बताया कि उसका भतीजा करीब पांच वर्षों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.