नई दिल्ली, मई 1 -- दिल्ली सरकार का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सभी जिला कार्यालयों में 'जन सुनवाई शिविर' शुरू करने जा रहा है। इन शिविरों में राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी राशन कार्ड से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।2 मई से हर शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के मार्गदर्शन में विभाग 2 मई से दिल्ली के सभी जिला कार्यालयों में 'जन सुनवाई शिविर' शुरू कर रहा है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि ये शिविर हर शनिवार सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर नागरिकों को राशन कार्ड से संबंधित अपनी शिकायतें सीधे रखने के लिए एक विशेष मंच प्रदान करेंगे, जिसमें राशन कार्ड जारी करने, उनमें सुधार, पात...