मैनपुरी, दिसम्बर 9 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह के आवास पर हुई। जिसमें 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि जिले से 10 दिसंबर की रात 10 बजे शहर के सचदेवा पेट्रोल पंप से सभी विकास खंडों की बसें एक साथ रवाना होंगी। जिला मंत्री एमपी सिंह ने बताया कि यह संघर्ष अन्याय के विरुद्ध है। जिसमें निश्चित रूप से शिक्षकों को जीत मिलेगी। सेवारत शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा अनिवार्य करना शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान करना है। शिक्षक इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे। बैठक में केपी सिंह, सत्यप्रकाश, हरिओम दुबे, कौशल गुप्ता, हरगोविंद चौहान, डा. आलोक शाक्य, सुदीप पांडेय, मेघ सिंह शाक्य, महेश आर्य, ब्रजेश यादव, गौरव पांडेय, मुकेश जिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.