प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विकास खंड मानधाता के सराय नाहर राय गांव स्थित पाषाण कालीन स्थल से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 छात्रों का दल और प्रोफेसर्स की टीम मंगलवार को पहुंची। छात्रों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थल के बारे में तमाम जानकारी जुटाई और प्रोफेसरों ने पाषाण कालीन स्थल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। एसपी दीपक भूकर ने भी छात्रों और प्रोफेसर्स से संवाद किया। सराय नहर राय गांव में पाषाण युग के अंतिम चरण से संबंधित एक पुरातात्विक स्थल है। जहां से भारतीय उपमहाद्वीप में मानव कंकाल के सबसे प्राचीन (लगभग 10000 वर्ष) पुराने अवशेष प्राप्त हुए हैं। इस पुरातात्विक स्थल पर मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 छात्रों का शैक्षणिक दल पहुंचा। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर और मानव शास...