नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में वन्यजीव अदला-बदली योजना के तहत पटना चिड़ियाघर से एक बाघ आएगा। उद्यान से इसके बदले एक सफेद बाघिन को वहां भेजा जाएगा। वहीं, आगामी माह में पटना चिड़ियाघर से चार घड़ियाल, चार भेड़िये और दो बार्न उल्लू मिलेंगे। बदले में संगाई हिरण और काले हिरण वहां भेजे जाएंगे। बता दें कि, उद्यान में मौजूदा समय में 13 बाघ और शावक हैं। इनमें से सात रॉयल बंगाल टाइगर और छह सफेद बाघ हैं। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि आदान-प्रदान का मुख्य उद्देश्य एक स्वस्थ प्रजनन वातावरण विकसित करना और अधिक प्रजातियां लाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...