नई दिल्ली, फरवरी 22 -- होली के अवसर पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने व्यापक योजना तैयार कर ली है। इसके तहत दिल्ली के चार प्रमुख स्टेशनों (नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन) पर 26 फरवरी से 4 मार्च तक विशेष बंदोबस्त रहेंगे। स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुछ रेलगाड़ियों के प्लेटफॉर्म भी बदले गए हैं। अभी तक उत्तर रेलवे से चलने वाली एवं उत्तर रेलवे में आने वाली 742 होली स्पेशल गाड़ियों की घोषणा हो चुकी है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, होली के अवसर पर बीते वर्ष उत्तर रेलवे से लगभग 280 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई थीं। इस वर्ष उत्तर रेलवे से लगभग 350 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, ये है वजह यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.