दिल्ली के चारों तरफ औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स रिंग बनेगा
गुड़गांव, सितम्बर 26 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को दिल्ली के चारों तरफ एक विशाल औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स रिंग के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित एनसीआर रीजनल प्लान-2041 के तहत सेंट्रल एनसीआर में आधुनिक वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स पार्क, ड्राई पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी), एयर-कार्गो टर्मिनल और मल्टीमॉडल फ्रेट हब का एक एकीकृत जाल बिछाया जाएगा। इस पूरे नेटवर्क का मुख्य केंद्र गुरुग्राम को बनाया जा रहा है। मसौदे में सेंट्रल एनसीआर को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए रिंग ऑफ अपॉर्चुनिटी यानी अवसरों का चक्र बताया गया है, जिसका मकसद केवल कारखाने लगाना नहीं, बल्कि विनिर्माण, भंडारण, माल ढुलाई, हवाई अड्डों, एक्सप्रेसवे और समर्पित फ्रेट रेल कॉरिडोर को एक बड़े आर्थिक तंत्र में जोड़ना है।
वेयरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.