दिल्ली के कारोबारियों को सौगात, 21 विभागों की 100 से अधिक सेवाएं एक ही जगह
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- दिल्ली के कारोबारियों को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को बड़ी सौगात दी। सीएम ने कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए 'दिल्ली उद्योग मित्र' पोर्टल की शुरुआत की। सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 21 विभागों की 100 से अधिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे कारोबारियों को लाइसेंस और एनओसी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के अनुसार, इस पोर्टल से उद्यमी ना केवल जरूरी मंजूरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे वरन अपने आवेदनों की स्थिति भी ट्रैक कर सकेंगे।एक प्लेटफार्म पर 21 विभागों की 100 से अधिक सेवाएं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल' की शुरुआत की गई है। नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े इस पोर्टल पर 21 विभागों की 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.