मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले में बिजली के तार चोरी करने के बाद उसे पश्चिमी दिल्ली के कबाड़ बाजार में बेचा जा रहा है। इस धंधे में अंतरराज्यीय गिरोह शामिल है। पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। 19 मार्च को गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र के मोहन गार्डन निवासी जीवछ दास और बेगूसराय के गोदाबंदपुर निवासी राजीव दास के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि मुजफ्फरपुर से तार चोरी कर उसे दिल्ली के कबाड़ी बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था, जिसमें कई और लोगों के जुड़े होने की आशंका है। गिरोह ने मुजफ्फरपुर के कई थाना क्षेत्रों में वारदात को अंजाम दिया। सकरा, बरियारपुर, कटरा, मनियारी इलाकों में बड...