हापुड़, जून 1 -- मुरादाबाद से दिल्ली लौट रहे कपड़ा व्यापारी से दो कार में सवार सशस्त्र बदमाशों ने हापुड़ जिले में हथियारों की नोक पर 20 लाख रुपये लूट लिए। कपड़ा व्यापारी ने दिल्ली पहुंचकर एक जनप्रतिनिधि को लूट की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। रविवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस को लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दिल्ली से व्यापारी को बुलाकर जानकारी ली। दिल्ली निवासी डब्बू जैन कपड़े के थोक व्यापारी हैं। बताया गया है कि डब्बू जैन का कपड़ा मुरादाबाद मंडल में भी बिक्री के लिए जाता है। रविवार को डब्बू जैन कपड़ों की बिक्री का पैसा लेने के लिए मुरादाबाद गए हुए थे। रात को करीब 9:30 बजे मुरादाबाद से 20 लाख रुपये लेकर कार से दिल्ली लौट रहे थे। व्यापारी ने अपने दोस्...