नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- यमुना नदी में गाद बढ़ने के कारण वजीराबाद डब्ल्यूटीपी के उत्पादन में 20 प्रतिशत की कमी कर दी गई है। इससे दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। दिल्ली जल बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वजीराबाद डब्ल्यूटीपी दिल्ली जल बोर्ड के सबसे बड़े संयंत्रों में से एक है। इसकी कुल क्षमता 138 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) जल उत्पादन की है। दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि हम नदी में अधिक मात्रा में गाद और गंदलापन होने की स्थिति में जल उत्पादन कम कर देते हैं। यह नदी हमारा कच्चे पानी का स्रोत है, जिसे आगे जल शोधन संयंत्रों में उपचारित किया जाता है। वजीराबाद संयंत्र फिलहाल 20 प्रतिशत कम क्षमता पर संचालित किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि कुछ घंटों बाद हम इसे पूरी क्षमता पर संचालित कर पाएंगे। अधिकारी ने क...