नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली। भूमिगत जलाशयों की सफाई के कारण 26 दिसंबर को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के इलाके में केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन, संसद, इंडिया गेट, अशोक रोड, निर्माण भवन, सुंदर नगर, लोधी रोड, विज्ञान भवन, कनाट प्लेस, आरएमएल अस्पताल, जनपथ, आराम बाग, रकाब गंज व नाथ एवेन्यू में पानी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा पटपड़गंज, ईस्ट विनोद नगर, वेस्ट विनोद नगर, गाजीपुर गांव, मयूर विहार पाकेट एक, पाकेट दो, पाकेट तीन व मयूर विहार फेज एक में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने सलाह दी है कि उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार पानी स्टोर कर लें। जरूरत पड़ने पर जल बोर्ड के केंद्रीय कॉल सेंटर में 1916 पर कॉल कर पानी का टैंकर मंगाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.