नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन पानी की सप्लाई ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के मुताबिक पहले ही पानी भरकर रख लें। पानी की किल्लत होने पर लोग केंद्रीय कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन 1916 पर फोन कर टैंकर मंगा सकेंगे। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि पीतमपुरा के नजदीक मधुबन चौक के पास पानी की नई पाइप लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा। इस वजह से 8 और 9 अक्टूबर को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार पीतमपुरा के मधुबन चौक, शिव मार्केट, दीपाली चौक, सैनिक विहार, पुष्पांजलि एंक्लेव, सरस्वती विहार, शारदा निकेतन, हर्ष विहार, लोक विहार, पश्चिम विहार, अशोक विहार के फेज एक, फेज दो व फेज तीन, त्रिनगर, रामपुरा, लारेंस रोड सहित कई अन्य इलाकों में 8 अक्टूबर शाम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.