नई दिल्ली, फरवरी 25 -- राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लोग कॉल ड्रॉप और नेटवर्क से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामान कर रहे हैं। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा दिल्ली लाइसेंस सेवा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को लेकर कराए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि कई इलाकों में कॉल ड्रॉप की समस्या ज्यादा है।एमटीएनएल की स्थिति सबसे ज्यादा खराब : रिपोर्ट रिपोर्ट से पता चलता है कि कॉल सेटअप सफलता दर, ड्रॉप कॉल दर, कॉल साइलेंस/म्यूट और कॉल सेटअप समय के मामले में सबसे ज्यादा स्थिति एमटीएनएल की खराब है। उसके बाद रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड का नंबर आता है। यह भी पढ़ें- बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब वॉट्सऐप से ही, दिल्ली सरकार की बड़ी पहलट्राई की टीमों ने दिल्ली के इन इलाकों में किया टेस्ट ट्राई के दिल्ली क्षेत...