राजन शर्मा, मार्च 15 -- दिल्ली के ओखला फेज-2 में 8 साल की एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी बच्ची के पड़ोसी ही हैं जो उसे बहला.फुसलाकर एक खाली गोदाम में ले गए और वहां दरिंदगी की। मां के काम से लौटने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़कर बाल सुधारगृह भेज दिया है। साथ ही गोदाम के मालिक को भी हिरासत में लिया है।FIR दर्ज कर दर्ज किए बच्ची के बयान पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में 3 नाबालिगों ने एक आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। तीनों बच्ची के घर के पास ही रहते हैं। परिजनों की शिकायत पर ओखला औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.