मुरादाबाद, मई 7 -- दिल्ली के डीएनडी मैदान में आयोजित ऑल इंडिया काइट टूर्नामेंट में मुरादाबाद की अल्टीमेट काइट क्लब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। अल्टीमेट काइट क्लब की टीम शाहज़ेब अंसारी की देखरेख में मुरादाबाद से टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए रवाना हुई थी। उनकी अगुवाई में टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। शाहज़ेब अंसारी ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन 31 मार्च से 6 मई तक दिल्ली के डीएनडी मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर की 96 टीमों ने हिस्सा लिया था। मुरादाबाद की टीम ने मुकाबलों में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस दौरान टीम के कप्तान जेन अली खान, शाहज़ेब अंसारी, शब्बू, राजा, आतिफ आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...