राहुल मानव, अप्रैल 13 -- दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को उत्तम नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत निगम के पश्चिम जोन के बिल्डिंग विभाग ने दिल्ली पुलिस की टीम के साथ मिलकर इमारत पर मौजूद अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही ही। इस संबंध में स्थानीय निवासियों के अनुसार यह कार्रवाई बीते महीने होली के दिन हुई हत्याकांड के आरोपी के घर पर की गई है। इस दौरान निगम की टीम और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस द्वारा अवैध निर्माण को हटाने से पहले इस क्षेत्र में बेरिकेडिंग की। साथ ही, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पूरी कार्रवाई की ड्रोन के जरिए भी निगरानी की गई।नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर ऐक्शन हालांकि, निगम अधिकारियों ने सोमवार की कार्रवाई को लेकर स्पष्ट किया है कि हमारा लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ा कोई मामला नहीं है। उल...