नई दिल्ली, मार्च 7 -- दिल्ली के उत्तम नगर में एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर इलाके में तीसरे दिन भी तनाव जारी रहा। पुलिस ने बताया कि उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली के दौरान एक नाबालिग लड़की द्वारा फेंके गए पानी से भरे गुब्बारे को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को चार और लोगों को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।दो वाहनों में आग लगाई इस बीच, इलाके में तीसरे दिन भी तनाव जारी रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.