नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- धुरंधर का क्रेज लोगों के दिमाग से खत्म नहीं हो रहा है। फिर एक बार लोगों को मूवी वाले दूध सोडा का ख्याल आ रहा और इस अमेजिंग सी ड्रिंक का टेस्ट लेना चाह रहे। जिसकी तलाश खत्म हो जाएगी दिल्ली के मुखर्जी नगर मोहल्ले में, जहां पर सालों से एक वेंडर इस स्पेशल ड्रिंक को बेचते चले आ रहे और वो इस ड्रिंक से जुड़ी दिलचस्प कहानी भी बताते हैं। Brut इंडिया की स्टोरी में दिल्ली के इस वेंडर के बारे में बताया गया है।दिल्ली के मुखर्जीनगर में मिलेगा दूध सोडा ड्रिंक दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में मेन रोड पर ही एक शॉप है, जिसे किसी मूवी के पहचान की जरूरत नहीं, यहां पर लोग सालों से दूध सोडा का टेस्ट लेने आते हैं। शॉपकीपर बताते हैं को उनके परिवार वाले दूध सोडा ट्रेंड बनने के सालों पहले से इसे बेचते चले आ रहे।दिल्ली में कैसे आया दूध सोडा.. म...