नई दिल्ली, फरवरी 9 -- दिल्ली में विकास कार्यों की वजह से कई रास्तों पर जाम लग रहा है। गोकलपुरी-भजनपुरा, स्वरूप नगर-बुराड़ी, जनकपुरी, महरौली, बादली, पटपड़गंज और सूरजमल विहार जैसे व्यस्त इलाकों में आवाजाही पर असर पड़ा है। इनमें से कुछ काम एक हफ्ते में पूरे हो जाएंगे जबकि कुछ लंबे समय तक चलेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हर जगह डायवर्जन लागू किया है और वैकल्पिक रास्तों की सलाह दी है ताकि लोग समय पर अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।9 फरवरी से 31 मार्च तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित कथिया बाबा मार्ग (स्वरूप नगर-बुराड़ी रोड) पर सीवर लाइन बिछाने के काम की वजह से 9 फरवरी से 31 मार्च तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इसको लेकर वैकल्पिक रास्ते सुझाए गए हैं। एसडीएम /स्वरुप नगर नाला रोड से भलस्वा लैंडफिल साइट (कूड़ा-खत्ता) की ओर जाने वाले वाहन चालक सीसी रोड होते हुए झंडा च...